Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनकेंद्रीय बजट से उत्तराखंड में शुरू होंगे 40 हजार करोड़ के कार्य:...

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में शुरू होंगे 40 हजार करोड़ के कार्य: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर केंद्रीय बजट को लेकर राज्य को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट के माध्यम से उत्तराखंड में करीब 40 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू होंगे, जिनमें पर्यावरण संरक्षण के साथ संतुलित विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है, इसी कारण बजट में राज्य के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों के लिए संतुलित है और क्षेत्रीय विकास की बड़ी संभावनाएं लेकर आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने जानकारी दी कि 16वें वित्त आयोग से राज्य को करीब 1800 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलने की संभावना है।

सीएम धामी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय गाइड्स के कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही बादाम और अखरोट जैसी फसलों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों के पुनर्जीवन से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। बजट को भारत के भविष्य की अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार किया गया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आयुष एम्स की स्थापना के लिए केंद्र सरकार से निवेदन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments