Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनऊंचाई वाले इलाकों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार

ऊंचाई वाले इलाकों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि विशेष रूप से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। वहीं, प्रदेश के मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पूर्वानुमान के अनुसार 19 फरवरी को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। इसके बाद 20 से 22 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments