देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नतियां की गईं। विभागीय आदेश के तहत अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसके साथ ही संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत अधिकारियों को अपर शिक्षा निदेशक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, पद्मेंद्र सकलानी और प्रमेन्द्र कुमार शामिल हैं।
शिक्षा विभाग में हुई इन पदोन्नतियों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे विभागीय कार्यप्रणाली में और अधिक तेजी आएगी तथा शिक्षा संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में मजबूती मिलेगी।


