Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनआरएसएस सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 22–23 फरवरी को देहरादून प्रवास पर

आरएसएस सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 22–23 फरवरी को देहरादून प्रवास पर

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 22 और 23 फरवरी को देहरादून प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

22 फरवरी को डॉ. मोहन भागवत देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में देहरादून सहित पूरे गढ़वाल मंडल से विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कार्यक्रम को लेकर संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। जन गोष्ठी में सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक विषयों पर विचार रखे जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments