Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनआज धामी कैबिनेट की बैठक, खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी और...

आज धामी कैबिनेट की बैठक, खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी और बुजुर्ग महिलाओं के लिए सहायता पर हो सकता है फैसला

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने से जुड़ा प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जा सकता है।

इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास और कार्मिक विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों का असर राज्य के विभिन्न वर्गों और विकास कार्यों पर पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments