Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनसड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए सीएम धामी ने 5 किमी...

सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए सीएम धामी ने 5 किमी दौड़ को किया रवाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित पांच किलोमीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैंट रोड, देहरादून से शुरू हुई इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। राज्य सरकार सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। दौड़ के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments