Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का समापन, सीएम धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का समापन, सीएम धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को नई पहचान मिल रही है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में नई खेल नीति लागू की गई है। इसके तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का सुनियोजित तरीके से विकास किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments