Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनबदरीनाथ-हेमकुंड में बर्फबारी, देहरादून में बढ़ी ठिठुरन; ऊंचाई वाले इलाकों में फिर...

बदरीनाथ-हेमकुंड में बर्फबारी, देहरादून में बढ़ी ठिठुरन; ऊंचाई वाले इलाकों में फिर हिमपात के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सोमवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

सोमवार को देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने से ठिठुरन में इजाफा महसूस किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव के चलते ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है। हालांकि, राज्य के अन्य मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments