Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनदेहरादून में बढ़ती वारदातों से दहशत: चंद्रबनी में नाले से अज्ञात शव...

देहरादून में बढ़ती वारदातों से दहशत: चंद्रबनी में नाले से अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका

देहरादून। राजधानी दून में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को चंद्रबनी क्षेत्र में एक नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि राजधानी में आज यह दूसरी सनसनीखेज घटना है। इससे पहले सुबह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कंपलेक्स के बाहर जिम से निकलते समय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments