Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडगोपेश्वर के व्यापारियों की संस्था " श्री राम बिखुजी" के द्वारा केदारनाथ...

गोपेश्वर के व्यापारियों की संस्था ” श्री राम बिखुजी” के द्वारा केदारनाथ धाम में भंडारा शुरू

श्री केदारनाथ धाम: 30 अप्रैल। श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 2 मई प्रात: सात बजे दर्शनार्थ खुल रहे है
श्री केदारनाथ धाम में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) , जिला प्रशासन द्वारा यात्रा पूर्व तैयारियां पूरी की गयी है ।
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल बीते मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंच गये है जहां उन्होंने मंदिर समिति अग्रिम दल के द्वारा की गयी यात्रा पूर्व तैयारियों का जायजा लिया।

इसी क्रम में बीकेटीसी के सहयोग से मंदिर समिति प्रवचन हाल केदारनाथ धाम में जिला चमोली मुख्यालय गोपेश्वर के व्यापारियों की संस्था ” श्री राम बिखुजी” के द्वारा केदारनाथ धाम में भंडारा शुरू कर दिया है जोकि एक सप्ताह तक चलेगा।

संस्था के संयोजक राजेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि उनके दिवंगत गुरु जी श्री राम बिखुजी के नाम से धार्मिक कार्यों हेतु संस्था बनायी है। कहा कि श्री केदारनाथ में विषम भौगोलिक परिस्थितियां है इसलिए वह हर वर्ष कपाट खुलने के समय भंडारा आयोजित करते है। आज भंडारे में दो हजार लोगों ने भोजन प्रसाद, नाश्ता चाय प्रसाद ग्रहण किया।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने इससे पहले मंदिर समिति की यात्रा पूर्व तैयारियों की समीक्षा की।
तथा केदारनाथ में भंडारा आयोजित करने वाली संस्था के प्रयासों की सराहना की है बताया कि मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारी भी भंडारे में सेवायें दे रहे है।

 

जारी प्रेस विज्ञप्ति बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सव डोली आज पैदल चलकर आज 30 अप्रैल को तीसरे पड़ाव गौरी माता मंदिर गौरीकुंड रात्रि प्रवास को पहुंचेगी 1 मई शायंकाल को पंचमुखी उत्सव डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 2 मई को प्रात: सात बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे ‌।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments