Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंड"संविधान बचाओ" जनसभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन में अहम बैठक

“संविधान बचाओ” जनसभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन में अहम बैठक

“संविधान बचाओ” विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर अहम बैठक कांग्रेस भवन में हुई।  परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल व जयेंद्र रमोला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा जी के अवाहन पर 30 अप्रैल को देहरादून में संविधान बचाओ विशाल जनसभा होगी, जिसमें ऋषिकेश विधानसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रतिभाग़ करना आवश्यक है अगर संविधान बचेगा तो देश बचेगा, इसलिए सभी को मजबूती से इस हिटलर शाही सरकार के खिलाफ खड़ा होना है, सभी कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में 30 अप्रैल को देहरादून पहुंचे ताकि यह सरकार संविधान बदलने की कुचेष्ठा ना कर सके । हमारा तमाम वार्ड व ग्राम पंचायत के साथियों से आग्रह है कि वह भारी संख्या में अपनी साथियों के साथ संविधान बचाओ कार्यक्रम में पहुंचे ताकि संविधान बच सके, और देश भी मजबूत हो।

मीटिंग में ब्लॉक अध्यक्ष विजय पाल रावत, गोकुल रमोला, रुकम पोखरियाल, वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, पूर्व मंडी अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पूर्व प्रदेश सचिव भगवती सेमवाल, ललित मोहन मिश्र, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, बृजभूषण बहुगुणा, राजेंद्र कोठारी, हरी सिंह नेगी, पार्षद सरोजिनी थपलियाल, देवेंद्र प्रजापति, अशोक शर्मा, जगजीत सिंह जग्गी, मनीष जाटव, नीरज चौहान, हिमांशु जाटव, सुमित चौहान, गौरव यादव गोल्डी, ओमसिंह पंवार, गौरव अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे l

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments