Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडरायवाला: ब्लॉक कांग्रेस बैठक में चुनाव रणनीति और संगठन विस्तार पर जोर

रायवाला: ब्लॉक कांग्रेस बैठक में चुनाव रणनीति और संगठन विस्तार पर जोर

ब्लॉक कांग्रेस रायवाला की मासिक बैठक पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय रायवाला में आयोजित की गई, जिसमें आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा कर रणनीति बनाई गई …साथ ही कांग्रेस नेता भगवती सेमवाल ने ब्लॉक कार्याकारी अध्यक्ष के लिये वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री दीपा चमोली के नाम का प्रस्ताव दिया जिसे सर्वसम्मति से सभी ने स्वीकार किया ।

बैठक में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने नये कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक माह हर जिले, नगर व ब्लॉक स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर उसके समाधान के लिये रणनीति तैयार की जायेगी ताकि स्थानीय समस्याओं से लोगों को निजात दिलवाने में कांग्रेस मदद कर सके ।
दोनों नेताओं ने बताया कि बैठकों का मुख्य उद्देश्य नये कार्यकर्ता को संगठन से जोड़ना है जिसके माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी ।

कांग्रेस प्रदेश सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल व महिला कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि मासिक बैठक के माध्यम से प्रदेश संगठन द्वारा जारी कार्यक्रमों का एक कलेंडर तैयार किया जायेगा जिसके माध्यम से कार्यकर्म कार्यकर्ताओं तक पूर्व में ही अवगत करवा दिये जायेंगे ताकि कार्यकर्ता जनहित के लिये किये जाने वाले आंदोलन कार्यक्रमों में समय पर तैयार रहें ।
ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला ने बताया कि मासिक बैठकें प्रत्येक माह किसी ना किसी कार्यकर्ता के घर या गांव में की जायेगी और उन बैठकों के माध्यम से नये लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा ।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments