Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदेहरादून में बढ़ता ट्रैफिक जाम, SSP ने दी समाधान की जानकारी

देहरादून में बढ़ता ट्रैफिक जाम, SSP ने दी समाधान की जानकारी

राजधानी देहरादून में ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार विकराल होती जा रही है. शहर में जगह-जगह जाम लगना आम हो गया है. आलम ये है कि दिनभर सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है. जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं, शहर में दिनोंदिन बढ़ती वाहनों की संख्या पुलिस महकमे के लिए सिरदर्द बन चुका है. वर्तमान में पुलिस महकमे के आगे सबसे बड़ी चुनौती शहर में बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करना है।

वहीं एसएसपी देहरादून अजय सिंह का कहना है कि ट्रैफिक के बड़ी चुनौती है। खासकर अब टूरिस्ट सीजन शुरू हो जाएगा। चारधाम यात्रा भी चलने वाली है। उन्होंने कहा कि देहरादून एजुकेशन हब है लाखों की संख्या में विद्यार्थी यह पड़ते है जिसको देखते हुए हमने ट्रैफिक लाईटों को भी बढ़ाया है ऑटोमैटिक चालान के साथ ओवरस्पीडिंग गाड़ियों को चिन्हित कर उन पर चालान भी करते है।

कप्तान ने आगे कहा कि ट्रैफिक की समस्या की लेकर जिला प्रशासन के समक्ष रखा है जिससे भविष्य में ट्रैफिक पर कंट्रोल किया जा सके।

अजय सिंह,एसएसपी देहरादून

 

Reported By: Arun Sharma

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments