Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

आज जीआरपी को रेलवे स्टेशन हरिद्वार के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन नंबर 14305 दिल्ली _ हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर जीआरपी थाना अध्यक्ष अनुज सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे पाया कि प्लेट फार्म न 6/7 पर हरिद्वार दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के लोकल डिब्बे में एक व्यक्ति जो सीट पर बैठे हालत में मृत पड़ा है।

मौका मुवायना पर शव के पास से कोई पहचान संबंधित कागजात या अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे कि शव की कोई पहचान की जा सके। गहनता से निरीक्षण पर पाया कि उक्त व्यक्ति का शव अकड़ी हुई अवस्था में ट्रेन की सीट पर बैठे हुए हालात में है। शव पर कोई जहीर चोट या अन्य कोई निशान नहीं है।

प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु लगभग चार-पांच घंटे पहले हुई क्योंकि मृत व्यक्ति का शव अकड़ी हुई हालत में स्थूल है जिसे ट्रेन के कोच से बाहर निकाला गया उसके सामान आदि की गहनता से परीक्षण किया गया जिसके पास कुछ इस्तेमाल के कपड़े व खाने-पीने की चीज मिली है

। मृतक की मृत्यु अचानक हृदय घात से होना प्रतीत हो रही है। इसके संबंध तत्काल उच्च अधिकारी गणों को सूचना दी गई जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड द्वारा भी निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त मृतक के शव के शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं और मृतक के संबंध में पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments