Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeफैशनआईजीआई का 'मोमेंट्स कैंपेन': डायमंड सर्टिफिकेशन की अहमियत को बढ़ावा

आईजीआई का ‘मोमेंट्स कैंपेन’: डायमंड सर्टिफिकेशन की अहमियत को बढ़ावा

इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (आईजीआई) ने ‘मोमेंट्स कैंपेन’ की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले हीरों की खरीदारी करते समय आईजीआई सर्टिफिकेशन के महत्व को समझाना है। यह कैंपेन रिश्तों और जज़्बातों को हीरे के माध्यम से जोड़ता है, जिसमें दूल्हे की ओर से दिया गया डायमंड रिंग, एक महिला का कामयाबी का प्रतीक डायमंड नेकलेस और एक बेटे का पिता के प्रति सम्मान के रूप में दिया गया डायमंड ब्रेसलेट जैसी भावनाओं को दर्शाया गया है।

आईजीआई के एमडी एवं सीईओ, टेमास्प प्रिंटर ने कहा, “हमारी कोशिश है कि हम ग्राहकों को भरोसा और आत्मविश्वास प्रदान करें, ताकि उनका हर डायमंड सर्टिफाइड हो और उनके दिल के पास बसे लम्हों की अहमियत बनी रहे।” यह डिजिटल कैंपेन यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जाएगा, और इसकी फिल्में आईजीआई की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगी।

आईजीआई अपने ‘मोमेंट्स कैंपेन’ के माध्यम से डायमंड इंडस्ट्री में प्रामाणिकता और विश्वास को बनाए रखने का प्रयास कर रहा है, ताकि हीरे की खरीदारी को और भी अधिक मूल्यवान और यादगार बनाया जा सके।

 

आईजीआई और ‘मोमेंट्स कैंपेन’ के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया https://www.igi.org/ पर जाएँ।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे- विकास कुमार – 8057409636

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments