Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडविधानसभा अध्यक्ष ने निक्षय मित्र योजना के तहत 10 टीबी रोगियों को...

विधानसभा अध्यक्ष ने निक्षय मित्र योजना के तहत 10 टीबी रोगियों को लिया गोद

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री द्वारा संचालित निक्षय मित्र योजना के तहत बेस चिकित्सालय, कोटद्वार के 10 क्षय (टीबी) रोगियों को जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्थान के माध्यम से गोद लिया है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत देशवासियों से आग्रह किया है कि वे कम से कम 10 टीबी मरीजों का कुछ माह तक भरण-पोषण का दायित्व लें, जिससे न केवल मरीजों को उपचार के दौरान आर्थिक सहयोग मिल सके, बल्कि उनके आजीविका संवर्द्धन में भी सहायता हो।

इसके तहत विधानसभा अध्यक्ष ने हंस कल्चर सेंटर के माध्यम से एक टीबी रोगी को आजीविका संवर्द्धन के लिए सिलाई मशीन भेंट की। इसके अतिरिक्त, दून अस्पताल में 09 अन्य टीबी रोगियों को भी सिलाई मशीनें प्रदान की गईं।

इस अवसर पर श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा—
“क्षय रोग निवारण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक संकल्प के साथ कार्य करना होगा। स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता आवश्यक है, साथ ही हमें जन-जागरूकता अभियान निरंतर चलाने होंगे, जिससे एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।”

इस कार्यक्रम में टीबी एसोसिएशन उत्तराखंड की महासचिव श्रीमती पूनम किमोठी,  मनोज वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments