Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमित्र पुलिस मित्रता के साथ पर्यटकों से करे व्यवहार

मित्र पुलिस मित्रता के साथ पर्यटकों से करे व्यवहार

नवनियुक्त कुमाऊँ पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय नैनीताल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि कुमाऊँ क्षेत्र में राजस्व पुलिस से 6 चौकियां और 3 थाने रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर हुए है जिसके सम्बंध में उनके द्वारा जनपद के सभी एसएसपी, एसपी, व एडिशनल एसपी को इन क्षेत्रों में जाकर रात्रि विश्राम करने के साथ ही लोगों से समन्वय स्थापित कर जनता में पुलिस का विश्वास बढ़ाने के लिए कहा है। ताकि आमजन की समस्याओं को हल किया जा सके और पुलिस के प्रति उनका विश्वास बढ़ सके।

उन्होंने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान जाम से निपटने के लिए एक बेहतर ट्रैफिक ब्यवस्था बनाने की उनकी प्राथमिकता होगी कि पर्यटकों से प्रत्येक पुलिसकर्मी व्यवहार कुशलता से पेश आए ताकि कुमाऊँ की एक अच्छी छवि पर्यटक यहां से लौटे।

 

देखे वीडियो:

रिद्धिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक

 

Reported By: Rajesh Kumar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments