Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडबीकेटीसी कर्मियों का प्रसादी बाक्स एवं थैलियों के निर्माण प्रशिक्षण हुआ शुरू

बीकेटीसी कर्मियों का प्रसादी बाक्स एवं थैलियों के निर्माण प्रशिक्षण हुआ शुरू

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति ( बीकेटीसी )के तत्वावधान में स्वयंसेवी संस्था सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान द्वारा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों को प्रसाद के बाक्स तथा थैलियां बनाने का प्रशिक्षण आज से मंदिर समिति के चंद्रवदनी मंदिर विश्राम गृह सभागार कारगी चौक देहरादून में शुरू हो गया है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा सरस्वती स्वरोजगार संस्थान अध्यक्ष ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान का निर्माल्य प्रसाद थैलियों/ बॉक्स आदि में उपलब्ध कराया जाता है। उक्त के कम में प्रसादी थैलियां / बॉक्स आदि का निर्माण मन्दिर समिति के कार्मिकों के माध्यम से कराये जाने हेतु “सरस्वती जन कल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान, देहरादून” के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे मंदिर समिति कर्मचारी स्वयं मंदिर समिति की जरूरत के अनुसार प्रसादी बाक्स, थैलियों आदि का निर्माण कर सकेंगे।

स्वयंसेवी संस्था सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान अध्यक्ष प्रदीप डोभाल ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग से कार्य सिद्ध होते है कोई भी संस्था आत्मनिर्भर होने से आगे बढती है ।
संस्था के संरक्षक एडी डोभाल ने बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की पहल‌ का स्वागत किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीकेटीसी कर्मियों के उद्यमिता का यह प्रशिक्षण आज शुरू हुआ प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रात: दस बजे से शुरू होकर अपराह्न पांच बजे तक चलेगा तीन सप्ताह के प्रशिक्षण का समापन नौ अप्रैल को होगा। पहली बार मुख्य कार्याधिकारी के प्रयासों से प्रशिक्षण की पहल हुई है।

सरस्वती स्वरोजगार संस्थान ने मास्टर ट्रेनर रंजना गिरी,खुशबू, एवं निधि प्रजापति, प्रशिक्षण दे रही है।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments