Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारा पत्ती को लेकर 2 ग्राम सभाओं के ग्रामीणों के बीच खूनी...

चारा पत्ती को लेकर 2 ग्राम सभाओं के ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष

क्राइम पेट्रोल: पौड़ी जिले के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के थलीसैंण थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में चारापत्ती को लेकर दो ग्राम सभाओं के ग्रामीणों के बीच विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार थलीसैंण विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा ज़ल्लु और कफरौली के ग्रामीणों का बीते रोज जंगल में चारापत्ती को लेकर आपस में विवाद हो गया। जिसमें देखते ही देखते विवाद मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसका की एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

देखे वीडियो:

जानकारी के अनुसार वन विभाग की भूमि पर दोनों ही ग्राम सभाओं के ग्रामीण हक हकूकधारी हैं। जिसको लेकर वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की कई बार की बैठक भी हुई लेकिन निष्कर्ष कुछ नहीं निकला। वहीं बीते रोज चारापत्ती को लेकर ग्रामीणों का आपस में विवाद बढ़ने के कारण मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें कई ग्रामीण भी घायल हो गए जिनको की उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण लाया गया।

सीओ सदर त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मामले में एक पक्ष की ओर से थलीसैंण थाने में शिकायत दर्ज की गई है। अभी दूसरा पक्ष सामने नहीं आया है।
उन्होंने बताया कि वन विभाग की रेंजर द्वारा लिखित में दिया गया है। कि यह क्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत आता है यहां किसी को भी चारपत्ती काटने नहीं दी जाएगी।

देखे वीडियो:

त्रिवेंद्र सिंह रावत, सीओ सदर पौड़ी

 

घायल महिला

 

शिकायतकर्ता ग्रामीण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments