Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार स्मार्ट कॉरिडोर में लघु व्यापारियों को शामिल करने की मांग

हरिद्वार स्मार्ट कॉरिडोर में लघु व्यापारियों को शामिल करने की मांग

हरिद्वार में स्मार्ट कॉरिडोर योजना के तहत लघु व्यापारियों को अलग से स्थान दिए जाने की मांग को लेकर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में हर की पौड़ी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया कि हरिद्वार स्मार्ट कॉरिडोर योजना में रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को सम्मिलित किया जाए।

संजय चोपड़ा ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में हजारों स्ट्रीट वेंडर्स हैं, जो फुटपाथ पर व्यापार कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट कॉरिडोर योजना में इन व्यापारियों को अलग से स्थान देकर वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित किया जाना न्याय संगत होगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना और उत्तराखंड शासन नगरीय फेरी नीति का उल्लेख किया और कहा कि योजना में लघु व्यापारियों की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण है।

जिला अध्यक्ष राजकुमार (एंथनी) ने भी प्रशासन द्वारा अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाए जाने पर विरोध जताते हुए कहा कि लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को उचित प्रबंधन के साथ इन व्यापारियों को संरक्षण देते हुए परियोजना में शामिल करना चाहिए ताकि वे अपना व्यापार स्वरोजगार कर सकें।

लघु व्यापार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे।

लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments