Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeराष्ट्रीयआकाश इन्विक्टस: जेईई की तैयारी के लिए एक नया आयाम

आकाश इन्विक्टस: जेईई की तैयारी के लिए एक नया आयाम

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने “आकाश इन्विक्टस” का शुभारंभ किया है, जो जेईई की तैयारी के लिए एक अग्रणी और अनूठा एडवांस्ड प्रोग्राम है। यह विशेष रूप से टॉप आईआईटी रैंक हासिल करने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक उच्चतम स्तर के जेईई शिक्षक छात्रों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने के लिए तैयार हैं, जिन्होंने लाखों छात्रों को आईआईटी में सफलता दिलाई है।

“आकाश इन्विक्टस” में अत्याधुनिक पाठ्यक्रम, AI-सक्षम और अनुकूली अध्ययन सामग्री, कम्प्रीहेंसिव रिविजन, टेस्टिंग मॉड्यूल और स्पेशल डाउट-सॉल्विंग सेशन्स शामिल हैं। यह प्रोग्राम छात्रों को पूरी तरह से तैयार करने के लिए एक स्मार्ट, टेक्नोलॉजी-प्रेरित शिक्षा प्रदान करता है, जिससे जेईई एडवांस की तैयारी को नए मानक पर पहुंचाया जाता है।

प्रोग्राम का एक प्रमुख आकर्षण इसके विशेष अध्ययन संसाधन हैं, जैसे क्यूआर कोड के साथ वर्कशीट, पिछले प्रश्न पत्रों का कलेक्शन, और कम्पटीटिव ओलंपियाड के लिए वर्कशॉप्स। इसके अतिरिक्त, यह प्रोग्राम फिजिकल और डिजिटल संसाधनों का संयोजन करता है, जिससे छात्रों को जटिल समस्याओं को सरलता से समझने का अवसर मिलता है।

आकाश इन्विक्टस का प्रवेश सलेक्टिव है, और यह देशभर के 25 प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगा। कार्यक्रम को एक अत्यधिक विकसित एग्जाम पैटर्न और उच्च मानक के साथ तैयार किया गया है, ताकि छात्रों को एक ट्रांसफॉर्मेटिव एजुकेशनल एक्सपीरियंस प्रदान किया जा सके।

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments