Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मुख्यमंत्री को पत्रकारों के हित में 7...

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मुख्यमंत्री को पत्रकारों के हित में 7 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के एक शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य के पत्रकारों के हित के संदर्भ में 7बिंदुओं वाला मांग पत्र दिया। राज्य आंदोलन में शामिल पत्रकारों को विशिष्ट सम्मान, पत्रकारों के लिए 25लाख का बीमा, पत्रकारों की पैंशन नियमों को सरल बनाने के साथ पैंशन धनराशि 15 हजार करने, लघु समाचार पत्रों के लिए विज्ञापन नीति, सोशल मीडिया के लिए नीति बनाने सहित अन्य मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अविक्षित रमन, महामंत्री प्रयाग पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉo रजनीकांत शुक्ल, उपाध्यक्ष बी सी भट्ट, मानवाधिकार प्रकोष्ठ प्रभात ध्यानी,प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संयोजक संजय आर्य, कोषाध्यक्ष गणेश पाठक, अनुशासन समिति संयोजक ओ पी पांडे, लघु समाचार प्रकोष्ठ संयोजक रमन जायसवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव एवं संगठन मंत्री डॉoविपिन चंद्रा, उधमसिंह नगर से जिलाध्यक्ष रमेश चंद्रा (आजतक) महामंत्री विपिन सैनी, देहरादून से अरुण पाण्डे, गोपाल भट्ट आदि उपस्थित रहे।

साथ ही मुख्यमंत्री के सचिव एवं सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी जी मौके पर बने रहे। मुख्यमंत्री द्वारा यूनियन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सकारात्मक आश्वासन भी दिया।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments