Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडविशालकाय पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर एक युवती की मौत

विशालकाय पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर एक युवती की मौत

बीएचईएल में आज एक विशालकाय पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भगत सिंह चौक के समीप स्थित गांधी पार्क के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक धराशाई हो गया। पेड़ की चपेट में स्कूटी सवार दो बहाने आ गई, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतक की पहचान आंचल के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती का नाम सोनिया बताया गया है। घायल को तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Reported By : Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments