Uttarakhand government decision : उत्तराखंड में इन कर्मियों के मानदेय में की बढ़ोतरी, आदेश हुआ जारी

0
95
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uttarakhand government decision :  प्रदेश की 672 न्याय पंचायतों में तैनात कृषि विभाग के कृषि सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्हें अब प्रतिमाह 8300 रुपये के स्थान पर 12391 रुपये मानदेय मिलेगा।

Saharanpur : सहारनपुर में पांच लोगों की मौत से हड़कंप, घर में पड़े मिले शव

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व में कृषि सहायकों के मानदेय में वृद्धि (Uttarakhand government decision) के निर्देश दिए थे। कृषि मंत्री के अनुसार अब इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं व तकनीकी जानकारी को ग्राम स्तर तक पहुंचाने में न्याय पंचायत स्तर पर तैनात कृषि सहायक अहम भूमिका निभाते हैं। कृषि सहायक लंबे समय से मानदेय में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे।

उनके प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से भी कुछ समय पहले मुलाकात कर यह विषय रखा था। तब कृषि मंत्री ने विभागीय सचिव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके फलस्वरूप कृषि सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया।

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि कृषि सहायकों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें उचित पारिश्रमिक देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानदेय में वृद्धि से कृषि सहायकों को आर्थिक संबल मिलेगा और वे अधिक उत्साह से किसानों की सेवा कर सकेंगे।

Karnataka DGP Video Row : डीजीपी रामचंद्र राव निलंबित, कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here