Monday, May 12, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडवैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री धाम के कपाट

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री धाम के कपाट

ब्यूरो : पतित पावनी मां गंगा जी के कपाट आज 10:30 बजे अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर देश -विदेशों के तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है ।
कपाट उद्घाटन के के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना कर मां गंगा जी का आशीर्वाद मांगा कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।

 

बुधवार को हजारों तीर्थयात्री गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन के साक्षी बने हैं। कपाट खुलने से पहले तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों से शुरू किया तत्पश्चात तय लग्न अनुसार मां गंगा जी की भोग मूर्ति यानी देवी का चलित विग्रह गर्भ गृह में स्थापित किया गया है। फिर वैदिक मंत्रों के साथ देवी का आव्हान और स्थापना की।
तीर्थ पुरोहितों ने गंगा पूजन, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह तय लग्न अनुसार 10:30 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है। इस दौरान हजारों तीर्थयात्री यात्रियों ने हर-हर गंगे की उद्घोष के साथ पूरा गंगोत्री धाम गूंज उठा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments