Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडराजनैतिक संरक्षण में हो रहा प्रदेश में अवैध खनन- करण माहरा

राजनैतिक संरक्षण में हो रहा प्रदेश में अवैध खनन- करण माहरा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक संरक्षण के कारण ही प्रदेश में अवैध खनन हो रहा है हाल ही में ताजा मामला विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान का देखने को मिला जिसमें वह ट्रैक्टर ट्राली को रोककर खड़े दिखाई दे रहे हैं उन्होंने कहा कि पोकलैंड मशीनों से नदियों में खनन हो रहा है, जिसे उच्च राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है
रात में यमुना में भारी पुलिस बल तैनात हो जाता है, जो खनन करने वालों को सुरक्षा मुहैया कराता है उत्तराखंड में खनन नीति के तहत उप खनिज चुगान की अनुमति दी जाती है, लेकिन वर्तमान सरकार की शह पर नदियों में चुगान के बजाय मशीनों से खुदान किया जा रहा है

करण माहरा ने कहा कि उप खनिज चुगान के दौरान तीन फीट गहराई तक ही उप खनिज निकाला जाता है, लेकिन इन दिनों यमुना में पोकलैंड मशीन से दस से बारह फीट तक खुदाई की जा रही है आसपास की कृषि भूमि प्रभावित हो रही है उन्होंने यमुना में पोकलैंड मशीन से किए जा रहे खनन पर रोक लगाने की मांग राज्य सरकार से की है।

 

करण माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments