Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यो...

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यो का किया निरीक्षण

ब्यूरो:  उत्तराखंड के मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन ने शनिवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत बद्रीनाथ धाम का दौरा किया और मास्टर प्लान के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एराइवल प्लाजा, सिविक एनीमिटी सेंटर, बद्रीश व शेष नेत्र झील, रिवर फ्रंट और अस्पताल सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि एराइवल प्लाजा, सिविक एनीमिटी सेंटर और टूरिज्म मैनेजमेंट सेंटर का कार्य मई तक पूरा कर लिया जाए, जबकि हॉस्पिटल का निर्माण अगस्त तक पूरा कर हैंडओवर किया जाए। रिवर फ्रंट के एफ और जी फेस के कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि बद्रीनाथ धाम में पेयजल, बिजली आपूर्ति और शौचालय निर्माण जैसे बुनियादी कार्य पूरे हो चुके हैं। ब्रह्मकपाल, आस्था पथ, दर्शन लाइन जैसे कार्य कपाट खुलने तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। व्यापारियों और स्थानीय लोगों के लिए बिजली-पानी के कनेक्शन का कार्य भी प्रारंभ हो गया है।

धाम में स्वच्छता बनाए रखने के लिए पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई है, वहीं पैदल मार्गों और आंतरिक रास्तों के सुधारीकरण का कार्य भी तेज़ी से जारी है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और किसी भी आपदा से निपटने के लिए पुलिस के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।

मुख्य सचिव का यह दौरा बद्रीनाथ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments