Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम की सुरक्षा को लेकर तीर्थ पुरोहित चिंतित

चारधाम की सुरक्षा को लेकर तीर्थ पुरोहित चिंतित

उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने पहलगाम की घटना पर दुख जताते हुए इसके लिए जिम्मेदार आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से चार धामों में सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोतरी की बात कही । उन्होंने कहा कि बदरीनाथ एवं केदारनाथ में मास्टर प्लान में काम कर रहे लोगों की जांच के बाद ही उन्हें वहां काम करने की अनुमति मिलनी चाहिए। इसके अलावा चार धाम यात्रा मार्ग में काम कर रहे सभी मजदूरों का चिन्हीकरण किया जाना आवश्यक है।

महापंचायत की मांग है कि आतंकी घटना के बाद कश्मीर जाने वाले लोगों की संख्या में कमी आएगी और इसका असर उत्तराखंड में पड़ेगा और यहां यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। इसका संज्ञान लेते हुए सरकार को समय रहते तैयारी करनी चाहिए।

बृजेश सती

 

Reported by:  Rajesh Kumar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments