Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडइंजीनियरिंग कॉलेज में तय मानकों के अनुसार फैकल्टी की तैनाती की जाए:...

इंजीनियरिंग कॉलेज में तय मानकों के अनुसार फैकल्टी की तैनाती की जाए: सीएम धामी

 ब्यूरो: राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किये जाने के लिए इन्फ्रास्टक्चर, योग्य फैकल्टी, आधुनिक लैब और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग जगत की मांग के अनुसार उन्हें विभिन्न ट्रेड में दक्ष बनाया जाए। राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किये जाने के सबंध में मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिये।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार विभिन्न ट्रेड्स में दक्ष बनाकर रोजगार से जोड़ने पर ज़ोर दिया। उन्होंने छात्र पंजीकरण में कमी और तय मानकों के अनुसार फैकल्टी की तैनाती न होने पर नाराजगी जताई।

पिथौरागढ़ के मड़धूरा में बने सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान में कक्षाओं के संचालन न होने पर मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिए, जबकि जीआईसी भवन में चल रहे संचालन को अस्थायी बताया।

इसके साथ ही जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी में शिकायतों पर एसआईटी जांच के आदेश भी दिए गए। बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments