Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा: आपदा प्रबंधन को लेकर बड़ी बैठक, 24 अप्रैल को मॉक...

चारधाम यात्रा: आपदा प्रबंधन को लेकर बड़ी बैठक, 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल

चारधाम यात्रा को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बड़ी बैठक आयोजित हुई। 24 अप्रैल को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में आयोजित होने जा रही मॉक ड्रिल के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के आलाधिकारी मौजूद रहे।

 

NDMA के सदस्य सैयद अता हसनैन ने बताया कि चारधाम यात्रा केंद्रीय गृह मंत्रालय के नजरिया से बेहद महत्वपूर्ण है। यात्रियों के दर्शन से लेकर सुरक्षा और उनको मूलभूत सुविधा प्रधान करने के लिए यह बैठक का आयोजन किया गया है। वही मॉक ड्रिल में 7 जिलों में 15 क्षेत्रों में विभिन्न यात्रा की विभिन्न चुनौतियां जैसे भूकंप, लैंडस्लाइड,अतिवृष्टि, बादल फटना जैसे आपदा से निपटने का प्रयास किया जाएगा ।

सैयद अता हसनैन, सदस्य, NDMA

 

वही उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के सचिव विनोद सुमन ने बताया कि चारधाम यात्रा से सीधे जुड़े विभागों और जिला प्रशासन के साथ टेबल टॉप किया जा रहा है । जिससे आपदा के दौरान सभी विभागों में समन्वय बन सके ।

 विनोद सुमन , सचिव , USDMA

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments