Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडअमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे का किसान सभा ने किया विरोध

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे का किसान सभा ने किया विरोध

अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे डी बैंस के भारत आगमन का विरोध करने व भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते के विरुद्ध दिनांक 21 अप्रैल को अखिल भारतीय किसान सभा के देश व्यापी पुतला दहन कार्यक्रम के लिए किसान सभा के देहरादून जिला कार्यालय से किसान कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर गांधी पार्क चौक पहुंचकर जे डी बैंस वापस जाओ, भारत बिकाऊ नहीं है , नरेंद्र मोदी अमेरिका के सामने घुटने टेकना बंद करो , अमेरिकी साम्राज्यवादी नीतियां मुर्दाबाद के नारे लगाए और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी बैंस, नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प के पुतले फूंककर विरोध किया ।

किसान नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी अमेरिका के द्वारा भारत के उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने की नीतियों के सामने आत्मसमर्पण की मुद्रा में खड़े हैं जो हमारे देश की सम्प्रभुता पर सीधा हमला है दूसरी तरफ अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी बैंस भारत में द्विपक्षीय कृषि उत्पाद व्यापार समझौते पर बात कर भारत में अमेरिकी मुक्त व्यापार व्यवस्था पर समझौता चाहते हैं ।

अमेरिकी कृषि उत्पादों पर आयात मे टैरिफ घटाने से हमारे देश के कृषि उत्पाद गेंहू, चावल , कपास व अन्य फश्लें , फलों, दुग्ध उत्पाद , मछली पालन, मुर्गी पालन व्यवसाय प्रभावित होंगे। कृषि व कृषिजन्य उत्पादों की कीमतों में भारी गिरावट आएगी , भारत के प्रधानमंत्री की अदूरदर्शिता के चलते पहले से कर्जे के बोझ से दबा किसान बर्बाद हो जाएगा । इसलिए अखिल भारतीय किसान सभा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है ।

वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि अमेरिका के दवाब से मुक्त होकर अपने देश के करोडों किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते को नकार कर देश को अमेरिकी साम्राज्यवाद के चुंगल से बचाए , अन्यथा देश का किसान अपनी खेति किसानी व कृषि उत्पादों की रक्षा के लिए फैसला नुकुल लड़ाई लड़ने को बाध्य होगा ।

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments