Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमेयर सौरभ ने जलभराव की समस्या का लिया जायजा

मेयर सौरभ ने जलभराव की समस्या का लिया जायजा

देहरादून : मेयर सौरभ थपलियाल ने शुक्रवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सुभाषनगर इलाके के चंद्रबनी चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग की पुलिया चोक होने के चलते घरों में हो रहे जलभराव की समस्या का जायजा लिया। मेयर सौरभ थपलियाल ने स्थानीय लोगों को आ रही समस्या को सुना और प्रभावी निस्तारण का आश्वासन भी दिया।

दरअसल चंद्रबनी चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग की पुलिया चोक होने के चलते नाले के ओवरफ्लो होने से जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है और लोगों के घरों में जलभराव हो रहा है। समस्या के समाधान के लिए मेयर सौरभ ने चोक हुई पलिया को जल्द खोलना और नई पुलिया के निर्माण के निर्देश दिए। इस दौरान धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली भी मौजूद थे।

मौके पर लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे, नगर निगम व यूपीसीएल के अधिकारियों को भी बुलाया गया और सख्त निर्देश दिए गए कि स्थानीय जनता की इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments