Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकांग्रेस विधायक ने उठाए बीकेटीसी संपति पर सवाल

कांग्रेस विधायक ने उठाए बीकेटीसी संपति पर सवाल

पूरे देश में जहां एक तरफ वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को लेकर लाए गए वक्फ (संशोधन) एक्ट 2025 की चर्चाएं हो रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता अब बीजेपी की मंशा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिस तरह से बीजेपी वक्फ संपत्तियों की चिंता कर रही है, क्या उस तरह से तमाम हिंदुओं के प्रतिष्ठित संस्थानों की खुर्द-बुर्द हो रही जमीनों की भी चिंता कर रही है या नहीं? दरअसल, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने बदरी केदार मंदिर समिति की संपत्ति को लेकर सवाल उठाए हैं। साथ ही उसके जरिए सरकार को घेरा है।

कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि बदरी-केदार मंदिर समिति की लाखों करोड़ों की जमीन पर कब्जा है, लेकिन डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी इन जमीनों को बदरी-केदार मंदिर समिति अपने अधीन लाने में समर्थ नहीं हुआ है. अब तक बदरी केदार मंदिर समिति की संपत्तियों के मामले में बीजेपी ने एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया है।

विधायक ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि बीकेटीसी की जमीनों पर हुए अवैध कब्जे पर बुलडोजर क्यों नहीं चलता है? यदि मामला न्यायालय में है तो क्यों इन मामलों की पैरवी ठीक तरीके से की जा रही है? उन्होंने कहा ये पूरे देश और दुनिया के लिए बेहद सुखद अनुभव होगा, यदि बदरी केदार मंदिर समिति की संपत्तियों को बीजेपी अतिक्रमण मुक्त करने में कामयाब रहेगी।

 

काज़ी निजामुद्दीन, कांग्रेस विधायक, मंगलौर

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments