Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडनिर्दलीय विधायक ने टनल में जाने से रोकने पर उठाए सवाल..

निर्दलीय विधायक ने टनल में जाने से रोकने पर उठाए सवाल..

उत्तराखंड के लिए कल का दिन ऐतिहासिक रहा.बीते दिन प्रदेश में सिल्क्यारा टनल का ब्रेकथ्रू हुआ जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे लेकिन इसी बीच एक रोचक मामला सामने आया कि स्थानीय विधायक को सुरंग में एंट्री नहीं मिली । दरअसल यमुनोत्री के निर्दलीय विधायक का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं। जिसमे वो कह रहे हैं कि उन्हें सुरंग मे घुसने नहीं दिया गया।

कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय लड़कर जीते संजय डोभाल को सिल्कयारा की सुरंग मे नहीं घुसने देने का मामला अब इज्जत से जुड़ गया हैं। उनका कहना है कि ये उनकी विधानसभा का टनल है लेकिन उनको घुसने नहीं दिया गया। संजय डोभाल का कहना है कि वो‌ इस अपमान का मसला विधानसभा मे उठाएंगे हालांकि नाराजगी व्यक्त करने के कुछ समय बाद वो कार्यक्रम में शामिल हो गए थे ।

संजय डोभाल, विधायक निर्दलीय

 

वहीं पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने भी सरकार पर सवाल उठाए है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा स्थानीय विधायक के कुछ प्रोटोकॉल होते है अगर उन प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है तो ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री को इसका संज्ञान लेने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को भी इस बात का संज्ञान लेना चाहिए क्यों किसी विधायक के प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments