Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसिलक्यारा-पौलगांव सुरंग का निरीक्षण, 16 अप्रैल को ब्रेकथ्रू संभावित

सिलक्यारा-पौलगांव सुरंग का निरीक्षण, 16 अप्रैल को ब्रेकथ्रू संभावित

यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पौलगांव (बड़कोट) सुरंग का जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एनएचआई डीसीएल के मुताबिक यह सुरंग आगामी 16 अप्रैल को आर-पार होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 16 अप्रैल को टनल के बहुप्रतीक्षित ब्रेकथ्रू के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इस सिलसिले में आज सिलक्यारा से पोलगांव तक टनल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक एवं एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के साथ सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।

 

तथा इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए भव्य कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह टनल न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उसके बाद जिलाधिकारी ने स्यालना गांव में अस्थायी हैलीपैड का भी निरीक्षण किया। तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट

 

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments