Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडस्वच्छता एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम

स्वच्छता एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम

भाजपा ने देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में स्वच्छता एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर को महान विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को खत्म कर समानता स्थापित करने के लिए संविधान का माध्यम चुना। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और महिला सशक्तिकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि बाबा साहब को जो सम्मान आज मिला है, वह मोदी सरकार के प्रयासों का परिणाम है।

 

गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments