Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडCM धामी का हरिद्वार में जोरदार स्वागत

CM धामी का हरिद्वार में जोरदार स्वागत

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हरिद्वार,भेल हैलीपैड पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया।

सीएम धामी ने सबसे पहले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महामंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां समान नागरिक संहिता पर आयोजित आभार सम्मेलन में उन्होंने भागीदारी की।

सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री धामी सीधे हेलीकॉप्टर से देहरादून कैंप ऑफिस के लिए रवाना हो गए हैं, जहां से वे चमोली के कर्णप्रयाग में आयोजित बैसाखी धार्मिक पर्यटन मेले को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

लेकिन सीएम धामी शाम 5 बजे वो एक बार फिर हरिद्वार लौटेंगे। इस बार उनका रुख भूपतवाला स्थित सर्वानंद घाट की ओर होगा, जहां मुख्यमंत्री गंगा पूजन करेंगे और माता कृष्णा उद्यान का भव्य उद्घाटन करेंगे।

हरिद्वार में सीएम धामी का यह दौरा ना सिर्फ राजनीतिक रूप से अहम है, बल्कि धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी बड़ा संदेश देने वाला माना जा रहा है।

 

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments