Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडआधुनिक और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के लोकार्पण के साथ AIIMS ऋषिकेश का...

आधुनिक और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के लोकार्पण के साथ AIIMS ऋषिकेश का 5वां दीक्षांत समारोह कल

ब्यूरो:  उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के उद्घाटन और प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति के बीच कल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश अपने 5वे दीक्षांत समारोह का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे।

समारोह के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एयरोमेडिकल सेवाओं का दौरा करेंगे और ट्रॉमा सेंटर में पिक्चर आर्काइविंग एंड कम्युनिकेशन सिस्टम (PACS) का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही एम्स ऋषिकेश में PET-CT सुविधा और उन्नत बाल चिकित्सा हेतु नवनिर्मित सेंटर फॉर एडवांस्ड पीडियाट्रिक्स का भी लोकार्पण किया जाएगा। श्री नड्डा और मुख्यमंत्री धामी आयुष भवन में एकीकृत चिकित्सा विभाग, आयुष एकीकृत कल्याण पथ और योग स्टूडियो का भी उद्घाटन करेंगे।

AIIMS ऋषिकेश का 5वां दीक्षांत समारोह न केवल अकादमिक उत्कृष्टता का उत्सव होगा, बल्कि अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने की संस्थान की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करेगा, जो चिकित्सा समुदाय पर स्थाई प्रभाव छोड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments