Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचंबा में विध्या भारती द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

चंबा में विध्या भारती द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

विध्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चार्टड एकाउंटेंट राजेश्वर पैन्यूली – के सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने कार्यक्रम में शिरकत की| बतौर मुख्य कार्यक्रम संयोजक श्री विनोद चमोली जी ने कार्यकम का खूबसूरती से संचालन किया| कार्यक्रम की शुरुवात शिशु मंदिर के नन्हे बच्चों द्वारा तिलक-वंदन से किया गया| पैन्यूली जी कार्यक्रम की सफलता की आशा के साथ ही हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के शुभ अवसर पर पूजनीय स्वामी महाराज के सानिध्य व आशीर्वाद को सभीजनों के लिए महत्वपूर्ण माना| शिशु मंदिर के बच्चों को लगातार अच्छी शिक्षा व नैतिकता के साथ आगे बढ़ते रहने की कामना की |


हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के इस शुभ अवसर की मुख्य शोभा रहे परम पूज्य स्वामी निरजानंद जी व काशी से पहुंचे स्वामी परमहंस जी द्वारा आशीर्वाद वचन दिए गए | पूज्यनिय स्वामी निरजानंद जी गत 12 महीनों से सुदूर गंगोत्री धाम मे तपरत रहे थे| आप सभी विद्वत जनों ने उपस्थित सभी छात्रों -शिक्षक गण व आम जनों को संबोधित किया| साथ ही हनुमान जन्मोत्सव के महत्व को आज के सन्दर्भ में समझने के लिए हनुमान सी भक्ति व सनातन मूल्यों की महत्ता पर विचार रखे |

कार्यक्रम में चंबा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष  विनोद सुयाल , व्यापार मण्डल अध्यक्ष  पुंडीर , भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय नेगी  सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे| इस दौरान विध्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित मनवर सिंह सजवाण सरस्वती शिशु मंदिर, चंबा, टिहरी गढ़वाल के छात्रों – शिक्षकों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओ में तन्मयता से सहयोग किया|

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments