Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा से पहले ऋषिकेश में जाम, कांग्रेस ने सरकार पर साधा...

चारधाम यात्रा से पहले ऋषिकेश में जाम, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह मियां एडवोकेट ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले ही जिस तरीके से पूरा ऋषिकेश कई किलोमीटर तक जाम है यह आने वाले यात्रा सीजन के लिए शुभ संकेत नहीं है, ऐसा लगता है कि निकट भविष्य में जनता और यात्रियों को इस सरकार की धमतापो योजना नीति का शिकार होना पड़ेगा । आज ऋषिकेश में स्कूली बच्चे घंटो–घंटो तक अपनी स्कूल की बसों में फंसे रहे, बीमार और तीमारदार एंबुलेंस में फंसे रहे, शहर हो या गांव, लोग इधर-उधर नहीं जा सके, बाहरी यात्रियों को सड़कों पर बिना खाना–पानी के धूप में तपना पड़ा और वाहनों की लम्बी लम्बी कतारे सड़कों पर धुआं छोड़ते रहे और शहर का तापमान बढ़ाते रहे।

क्या सरकार को वर्षों वर्षों से लगने वाला यह जाम दिखाई नहीं देता, क्या सरकार आम जनता/यात्रियों को इस जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अभी भी कोई ठोस निर्णय नहीं लेगी और बच्चे, बूढ़े, बीमार, तीमारदार, यात्री और आम जनता इसी तरह परेशान होती रहेगी। सरकार शीघ्र जनता को इस जाम से निजात दिलाए और यात्रा रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें, हर चौक चौराहा पर पुलिस की कड़ी निगरानी हो, सरकार में बैठे मंत्री धरातल पर उतरे और जनता की परेशानियों को समझे और इस गंभीर जाम की समस्या के निराकरण के लिए स्थानीय प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन को सुचारु व्यवस्था बनाने के लिए ठोस साजा व्यवस्थित रणनीति बनाएं ताकि जनता को इस जाम से मुक्ति मिल सके, और जनता ने इसलिए भाजपा को ट्रिपल इंजन सरकार दी है कि काम करो, नाकि जनता को परेशान करो।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments