Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडयात्रियों ,पर्यटकों को होटल, ढाबों पर मिलेगा पहाड़ी व्यंजन

यात्रियों ,पर्यटकों को होटल, ढाबों पर मिलेगा पहाड़ी व्यंजन

30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में देश भर से आ रहे श्रद्धालुओं को इस बार की यात्रा में उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए संस्कृति विभाग ने अपनी तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है।
इस बारे में संस्कृति विभाग की राज्य मंत्री मधु भट्ट ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर जगह-जगह इस बार देश के अन्य राज्यों की बोली भाषा के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को यहां की संस्कृति ,खानपान,पहनावा आदि के बारे में जानकारी मिल सके।

उन्होंने बताया कि देवभूमि के सभी होटलों,ढाबों पर पहाड़ी व्यंजन भी इस बार उपलब्ध होंगे ताकि यात्री पूरा लुत्फ उठा सके।
उन्होंने बताया कि ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए होटल स्वामियों/ढाबा मालिकों के इस संबंध में अपील भी कर ली गई है।

देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, रहन-सहन ,पहनावा और खानपान को लेकर एक पुस्तिका भी निकाली जा रही हैं,जिस से यहां आने वाले यात्रियों ,श्रद्धालुओं,पर्यटकों को विस्तार से यहां के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

 

देखे वीडियो:

मधु भट्ट, राज्य मंत्री, संस्कृति विभाग उत्तराखंड

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments