Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडछिद्दरवाला चौक पर ट्रैफिक लाइट सुधार की मांग

छिद्दरवाला चौक पर ट्रैफिक लाइट सुधार की मांग

छिद्दरवाला चौक पर कईं दिनों से छिद्दरवाला चौक में ख़राब ट्रैफिक लाइट को सुचारू करवाने हेतु उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र कार्यवाही की माँग की ताकि इसके कारण लगातर हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सका ।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व छिद्दरवाला निवासी गोकुल रमोला ने कहा कि पिछले कई समय से चौक पर स्थित ट्रैफिक लाइट का सुचारू रूप से चलन नहीं हो रहा है जिससे कई प्रकार की समस्याएं आ रही है व लगातार दर्दनाक हादसे हो रहे हैं पिछले कुछ दिन पूर्व एक पिता व पुत्र की सड़क दुर्घटना में जान चली गई जिसके मुख्य कारण ट्रेफ़िक लाईट का सही ना होना है जिसके लिये राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पूर्ण रूप से दोषी है । जबकि विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने पर भी ट्रैफिक लाइट सही नहीं हुई है । जिसके कारण आगे भी दुर्घटनाओं का ख़तरा लगातार बढ़ रहा है ।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व ग्राम प्रधान जयेन्द्र रावत ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल टैक्स को लगातार बढ़ाया जा रहा है परन्तु इनकी लापरवाही से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और ये इन हादसों से निपटने के लिये कोई कार्य नहीं कर रहे हैं जोकि सही नहीं हम उप जिलाधिकारी से अनुरोध करते है कि 2 दिन के भीतर ट्रैफिक लाइट को सुचारू रूप से चलाएं अन्यथा हम ग्रामवासियों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन के बाध्य होंगे।

 

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments