Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडनंदा सुनंदा योजना के तहत गरीब बालिकाओं को आर्थिक सहायता

नंदा सुनंदा योजना के तहत गरीब बालिकाओं को आर्थिक सहायता

नंदा सुनंदा योजना के तहत जिलाधिकारी द्वारा गरीब असहाय बालिका को चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दे 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद निर्धन, असहाय, अनाथ छात्राएं आगे की पढ़ाई आसानी से कर सकेंगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नंदा- सुनंदा योजना की शुरुआत कर जरूरतमंदों के लिए निश्शुल्क स्नातक एवं कौशल शिक्षा में दाखिले के द्वार खोल दिए हैं।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों के चयन के लिए बहुविषयक समिति का गठन किया है। जनता दरबार एवं बहुद्देशीय शिविर के माध्यम से चयन प्रक्रिया की जाएगी। जिससे योजना की पात्रता में असली हकदार शामिल हो सके। जिस शिक्षण संस्थान में छात्रा का दाखिला किया जाएगा। धनराशि शिक्षण संस्थान के खाते में डाली जाएगी। हर सप्ताह जरूरतमंद का चयन किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी सविन बंसल ने गरीब, अनाथ, असहाय और विषम परिस्थितियों रह कर पढ़ने और आगे बढ़ने की इच्छा और सोच रखने वाली बेटियां को आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि हम ऐसी बेटियों की मदद कर रहे हैं, जो बेटियां कठिन परिस्थितियों में रहकर भी खुद और अपने परिवार को सशक्त बनाना चाहती है। नंदा सुनंदा योजना में कमजोर वर्ग की बालिकाओं के चयन के लिए जिला स्तर पर समिति गठन के साथ एसओपी तैयार की गई है।

सविन बंसल जिलाधिकारी

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments