Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडई रिक्शा चालकों का सरेआम तांडव

ई रिक्शा चालकों का सरेआम तांडव

ब्यूरो: अगर आप देवभूमि की चार धाम यात्रा पर आ रहे है तो प्रवेश द्वार हरिद्वार पहुंचते ही थोड़ा सावधान हो जाइए और ई रिक्शा चालकों से कुछ भी मत पूछिए नहीं तो आप भी उनका शिकार हो सकते है और लाठी डंडों से अपना चेहरा खून से लाल करा सकते है।
मित्र पुलिस से कोई सहयोग की अपेक्षा मत रखिएगा।

ये हम नहीं कह रहे है बल्कि ये वीडियो खुद घटना को बयां कर रहा है।

देखे वीडियो:

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार घूमने आए चार युवकों को रास्ता पूछना पड़ा महंगा—प्रेम नगर चौक पर चार ई-रिक्शा चालकों ने अचानक कर दिया जानलेवा हमला।

कार को लाठियों से तोड़ा, फिर पर्यटकों को सरेराह पीट-पीटकर किया लहूलुहान।

घटना के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी, भीड़ जुटी तो हमलावर भागे।कनखल पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी।

पीड़ितों ने फोन पर परिवार से कहा—”हम तो बस रास्ता पूछ रहे थे, अचानक हमला क्यों हुआ…समझ नहीं आया!”

फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिला रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments