Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) ना लगाने पर परिवहन विभाग की कार्रवाई

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) ना लगाने पर परिवहन विभाग की कार्रवाई

सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके तमाम लोग नियमों की अनदेखी करते हैं और इससे दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में अब परिवहन विभाग नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती कर रहा है। नियमों की अनदेखी करने वालों, ओवर स्पीड और अब परिवहन विभाग में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगने पर सख्त कदम उठाया जा रहा है। इसके तहत कई वाहनों को सीज भी किया गया है और चालान भी काटे गए हैं। आरटीओ अधिकारी शैलेश तिवारी ने बताया कि 2011 से उत्तराखंड में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जा रही है।

यह एक एडवांस तकनीक है जो वाहन के आगे और पीछे लगे होते हैं, लेकिन कुछ वाहन स्वामी इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसको देखते हुए पिछले दो दिनों से परिवहन विभाग लगातार उन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है जिन्होंने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई है और नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। साथ ही आरटीओ शैलेश तिवारी ने कहा कि जो वहां पुराने हैं उन्हें भी एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है और एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाकर ही वाहन का संचालन करें।

 

 शैलेश तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments