Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंड'घिबली' का मजा कहीं न बन जाए सजा!

‘घिबली’ का मजा कहीं न बन जाए सजा!

आजकल लोगों में Ghibli स्टाइल में अपनी तस्वीरें बनाने की होड़ लगी हुई है। नेता से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी घिबली स्टाइल में बनी तस्वीरें शेयर कर रहा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर Ghibli स्टाइल में बनी तस्वीरों की जैसे बाढ़ आ गई है। लोग अपनी और अपने बच्चों की एआई-जनरेटेड तस्वीरें धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। लेकिन यह देखने में जितना मजेदार लगता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। लोग सिर्फ चैटजीपीटी ही नहीं बल्कि कई एआई टूल्स का इस्तेमाल कर अपनी एआई-जनरेटेड तस्वीरें बना रहे हैं।

वहीं साइबर क्राइम CO देहरादून अंकुश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ये ट्रेंड अलग अलग नाम से जाना जा रहा है। फिल्हाल कोई शिकायत तो नहीं मिली है लेकिन धिबली, गिबली या जिबली के नाम से ट्रेंड के बीच साइबर स्मैक के खतरों को नाकारा नहीं जा सकता है। कई बार डेटा लीक होने की शिकायत सामने आती है तो सबसे पहले सिक्योरिटी फीचर्स की बात सामने आती है। कई बार यदि सिक्योरिटी फीचर्स का इस्तेमाल नहीं करते है। फोटो या अन्य जानकारी शेयर करते है तो उसका मिस यूज होने का चांस भी रहता है। इसलिए किसी भी ट्रेंड के बीच कभी भी कोई जानकारी या फोटो शेयर व पोस्ट करते है तो देख भाल करके ही करें।

 

अंकुश मिश्रा, सीओ देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments