Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeअपराधउत्तरकाशी में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 31.13 ग्राम स्मैक बरामद

उत्तरकाशी में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 31.13 ग्राम स्मैक बरामद

मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान” के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,  सरिता डोबाल की निगरानी में उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी,  जनक सिंह पंवार के निर्देशन और कोतवाली उत्तरकाशी की प्रभारी निरीक्षक  भावना कैन्थौला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मनेरा बाईपास दिलसौड जाने वाले रास्ते से दीपक बालियान नामक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपक बालियान नामक व्यक्ति नशे का कारोबार कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी के माध्यम से उसे पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। गिरफ्तारी के दौरान दीपक बालियान के कब्जे से 31.13 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपये है।

आरोपी दीपक बालियान ने पूछताछ में बताया कि वह पहले कॉल सेंटर में काम करता था और इस दौरान उसकी मुलाकात स्मैक बेचने वालों से हुई थी, जिनके संपर्क में आने के बाद उसने नशे का कारोबार करना शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने इस सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तरकाशी पुलिस का अभियान नशे के खिलाफ लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

पुलिस टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए, पुलिस अधीक्षक ने टीम को 5000 रुपये का पारितोषिक देने की घोषणा की।

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments