Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडपुरोला: 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

पुरोला: 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

उत्तरकाशी

राजकीय बालिका इण्टर कालेज पुरोला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन पुरस्कार वितरण एव जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।

शिविर के दौरान हुए प्रमुख कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी सुनिता हराण एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सीमा देशवाल ने बताया कि यह विशेष शिविर ग्राम सभा चंदेली के रा उ प्रा वि में आयोजित किया गया, जहां स्वयंसेवकों ने विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका
निभाई।

शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें स्वयं सेवियों द्वारा ग्राम सभा में सफाई अभियान चलाया गया एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा नियमों एवं साइबर अपराध से बचाव के लिए अभियान चलाया गया।

नशा उन्मूलन के तहत नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता रैली निकाली गई और संवाद सत्र आयोजित किया गया।महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महिलाओं के अधिकार,शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता को लेकर संवाद आयोजित कियागया। लोक संस्कृति एवं लोक कला संरक्षण पारंपरिक नृत्य, संगीत और लोक कला को बढावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ चलाई गईं।

जल संरक्षण अभियान में जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसमें विद्यर्थियों और ग्रामीणों को जल बचाने के उपाय बताए गए। योग एवं आध्यात्मिक ज्ञान सत्र में छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाने के लिए योग एवं आध्यात्मिक ज्ञान पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। शिविर के स्वयंसेवियों, ग्राम के उत्कृष्ट छात्र एवं विद्यालय के विद्या्थियों को परुस्कृत किया गया!

समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुरेश शाह एवं विशिष्ट अतिथि पीटीए अध्यक्ष नारायणी देवी ने सभी स्वयंसेवी छात्राओ , कार्यक्रम अधिकारी सुनिता हराण एवं सीमा देशवाल के साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक , समस्त स्टाफ , मोहन सिंह रावत एवं छात्र छात्राओ का अच्छे कार्यक्रम सम्पादन हेतु बधाई एवम शुभकामनाऐ दी ।

 

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments