Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडटोल प्लाजा पर रीजनल पार्टी का उग्र प्रदर्शन

टोल प्लाजा पर रीजनल पार्टी का उग्र प्रदर्शन

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने आज लच्छीवाला टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर उग्र प्रदर्शन किया तथा जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौढ़ियाल ने आंदोलन स्थल पर आकर प्रदर्शन कारियों को मंगलवार के लिए वार्ता का न्यौता दिया और कहा कि समस्त अधिकारियों की मौजूदगी में इस पर वार्ता करके एक राय बनाई जाएगी।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आंदोलन स्थल पर जाकर अपना समर्थन व्यक्त किया। और कहा कि इस मुद्दे पर सभी पार्टियों एक साथ हैं।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि गढवाल के समस्त जिलों से आने वाले वाहन मात्र 12 किलोमीटर रोड का इस्तेमाल करते हैं जबकि उन्हें 37 किलोमीटर की टोल रोड का भुगतान करना पड़ता है उन्होंने तत्काल टोल टैक्स को आधा करने की मांग की अन्यथा पूरा टोल प्लाजा हटाने की चेतावनी की राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुलोचना ईस्ट वॉल ने कहा कि 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का टोल टैक्स माफ किया जाना चाहिए।अन्यथा जनता स्टॉल प्लाजा को उखाड़ फेंकेगी।

किसान सभा के अध्यक्ष जाहिद अंजुम ने कहा कि यह टोल प्लाजा खूनी टोल प्लाजा बन चुका है आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती हैं इसलिए यह टोल प्लाजा समाप्त किया जाना चाहिए।
प्रमोद काला ने कहा कि यह टोल प्लाजा एलिफेंट कॉरिडोर पर बना है जंगली जानवरों का आवागमन लगातार स्टॉल प्लाजा पर होता रहता है इसलिए इस टोल प्लाजा को यहां से हटाया जाना चाहिए।
फुरकान अहमद ने कहा कि यदि टोल प्लाजा नहीं हटाया गया तो टोल प्लाजा पर तब तक आंदोलन को संचालित किया जाएगा।

पहाड़ी स्वाभिमान सेवा के प्रमोद काला, पंकज उनियाल, देव भूमि युवा संगठन के आशीष नौटियाल, भू-बुग्याल संगठन के अध्यक्ष कनिष्क देवेंद्र कंडारी, जगदंबा बिष्ट, सुशीला पटवाल, विनोद झिंकवाण आदि ने भी संबोधित किया।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments