Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडफूड प्वाइजनिंग के कारण भर्ती हुए मरीजों का हाल-चाल जाने पहुंचे मुख्यमंत्री...

फूड प्वाइजनिंग के कारण भर्ती हुए मरीजों का हाल-चाल जाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

क्राइम पेट्रोल:  राजधानी देहरादून से बड़ी संख्या में फूड प्वाइजनिंग के मामले सामने आए हैं, जिसके चलते लोगों को जिला अस्पताल कोरोनेशन व दून मेडिकल कॉलेज पहुंचना पड़ा। फिलहाल मरीजों की हालत सामान्य बताई गई है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार बनने से खाद्य सुरक्षा विभाग पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आपको बता दें कि इन सभी मरीजों का कहना है कि इन्होंने बीते दिन नवरात्रि के पहले दिन व्रत रखने के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन किया था, इसके बाद से ही इन सब की तबीयत बिगड़ने लगी।

मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे और संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बहरहाल एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है कि आखिर कुट्टू के आते पर ही मिलावट के ऐसे मामले क्यों आए।

साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग भी कार्रवाई की बात करता है तो आखिर इतनी बड़ी संख्या फूड प्वाइजनिंग मामले आना कैसे संभव है।

 

 

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments